• August 31, 2026 11:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर महिला की लाश रख किया हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 17, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के चमर बिगहा गांव के खंधा में ठनका की चपेट में आकर बुधवार की शाम महिला की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह शव मिलने पर घटना का पता चला। ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क पर लाश रख जाम लगा घंटों हंगामा किया। मृतका नाथुन प्रसाद की 56 वर्षीया पत्नी मनोरमा देवी खंधा में मूंग तोड़ रही थी। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। हंगामा की सूचना पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे आक्रोशितों को शांत कराया। तब पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल ले गई।
थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।