• November 20, 2025 7:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के घर में मचा कोहराम , जानें घटना …

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना अंतर्गत ब्रह्मस्थान गांव में दूल्हा के घर से निकलते ही बिजली का तार टूटकर गिर गया। जिससे बारात में शामिल होने जा रहे चार लोग झुलसकर जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया।

मुन्नी विन्द के पुत्र विकास कुमार की बारात गया जा रही थी। दूल्हा के घर से निकलते ही घटना हो गया। जिससे परिवार में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तार को बांस के सहारे हटाया नही तो अन्य बाराती भी करंट के संपर्क में आ सकते थे।

जख्मी लोगों में किशोरी विन्द के पुत्र धनेश कुमार, श्याम विन्द के पुत्र संजय विन्द, दिनेश पासवान के पुत्र दयानन्द पासवान एव राजाराम विन्द के पुत्र सुकेश कुमार शामिल है।