• August 31, 2026 11:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गवाही देना पड़ा महंगा, बदमाशों ने मार दी गोली…

ByReporter Pranay Raj

Jun 14, 2021

सूरज – 7903735887 

बेना थाना क्षेत्र के सरथा गांव में सोमवार को बदमाशों ने अधेड़ को गोली मार दी। ग्रामीण जख्मी जख्मी स्व. रामप्रबोध कुमार उर्फ भोला सिंह के 48 वर्षीय पुत्र प्रमेंद्र कुमार देव को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद, जख्मी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। गोली मारने का आरोप सुधीर सिंह के पुत्र किशन और टांड़ापर निवासी रामप्रमोद सिंह के पुत्र गौरव कुमार पर लगा है। प्रतिद्वंद्वी के पक्ष में गवाही देने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रवीश कुमार और किशन कुमार का इंजीनियरिंग वर्कशॉप की दुकान है। दोनों के बीच व्यापारिक प्रतिस्पर्धा चल रही थी। ग्रामीणों की मानें तो दस दिन पहले प्रतिस्पर्धा की खुन्नस में बदमाशों ने रवीश की दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग की थी। यही नहीं, पूर्व में रवीश की दुकान में एक कार्टन शराब रख उसे फंसा दिया गया था। शराब वेंटिलेटर से रखी गई थी। इस मामले में प्रमेंद्र कुमार देव ने रवीश के पक्ष में गवाही दी थी। जिससे बदमाश प्रमेंद्र पर खार खाए थे।