• February 25, 2026 9:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुआल हटाने पर पुलिस हैरान, मिली लाखों की…

ByReporter Pranay Raj

Jun 13, 2021

सूरज – 7903735887

 

भागन बिगहा ओपी पुलिस ने बबूरबन्ना में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की। शनिवार की रात कार्रवाई हुई। मातृत्व छाया मार्केट के दो कमरे में शराब पुआल से छिपाकर रखी गई थी। मौके से छोटी-बड़ी कुल 2300 बोतल शराब जब्त हुई।

ओपी प्रभारी देवानंद शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई। नामजद धंधेबाजों पर केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।