• November 20, 2025 7:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत में महिला को शौच जाना पड़ा महंगा, बदमाश ने किया ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 8, 2021

राज – 7903735887

वेना थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच गई विवाहिता से बदमाश द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने घटना का केस महिला थाना में दर्ज कराया। जिसमें कारु साव के पुत्र शिवशंकर साव उर्फ रवि को आरोपित किया गया है। पुलिस आरोपित पर कार्रवाई में जुट गई है।

विवाहिता 4 जून की शाम शौच के लिए खेत गई थी। जहां पूर्व से मौजूद बदमाश ने उनके साथ कुकृत्य किया। घटना की शिकायत लेकर महिला के पति बदमाश के घर गए, जहां मारपीट कर उन्हें भगा दिया गया। थानाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।