• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एबीवीपी का मिशन आरोग्य अभियान…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2021

राज – 7903735887 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक से 7 जून तक जिले में मिशन आरोग्य रक्षक अभियान चला रहा है। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। लोगों के तापमान व ऑक्सीजन लेवल की जांच की गयी। साथ ही मास्क व सैनिटाइजर भी बांटे गए।

विश्वविद्यालय संयोजक सज्जन कुमार ने कहा कि सोमवार को कोसुक गांव में अभियान चलाया गया। लोगों को वैक्सीन लेने के प्रति प्रेरित किया गया। एक सप्ताह तक कार्यकर्ता लगातार इस काम में लगे रहें। अभियान में गुलशन कुमार, नागमणि कुमार, विकास कुमार, प्रतीक कुमार, यश कुमार, रवि कुमार, भोला कुमार, राजीव कुमार, सुशांत कुमार आदि ने सहयोग किया।