• February 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सराहनीय: बैंक में नहीं थी परती भूमि तो किया गमला में पौधारोपण…

ByReporter Pranay Raj

Jun 7, 2021

आशीष – 7903735887 

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर्यावरण पखवारा दिवस मना रहे हैं। इसके तहत जिले के सभी शाखा में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान की मंशा से हरियाली है। पावापुरी बैंक शाखा में परती भूमि नहीं रहने पर प्रबंधक राजीव रंजन ने गमला में पौधरोपण किया। शाखा में 20 गमले में पौधारोपण किया गया।


इस मौके पर प्रबंधक ने बताया कि परती भूमि नहीं रहने के कारण बहुत से लोग पौधारोपण नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों को गमला में पौधारोपण कर बिगड़ते पर्यावरण के सतुलन को ठीक करना चाहिएस। कोरोना में नागरिकों को पौधे की अहमित समझ में आ गई है। इस कारण हरियाली कायम रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए।