• February 24, 2026 10:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला के बाल काटने के मामले में 11 पर एफआईआर ,जानें क्या है मामला ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 4, 2021

राज – 7903735887

अस्थावां थाना अंतर्गत एक गांव में गुरुवार को बेटी की बरामदगी के लिए दबंग परिवार ने प्रेमी की मां को बंधक बना उनके बाल काटकर पूरे गांव में घुमाया था। गांव को छावनी में तब्दील कर पुलिस महिला को रिहा कराने में सफल हुई। इस मामले में 11 लोगों को आरोपित कर केस दर्ज किया गया। 24 घंटे बाद भी पुलिस महिला प्रताड़ना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
युवती के परिवार ने भी अपहरण का केस दर्ज कराया। जिसके बाद प्रेमी जोड़े को बरामद कर लिया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला प्रताड़ना में 11 को आरोपित किया गया है। युवती के अपहरण का केस दर्ज कर प्रेमी जोड़े को एक गांव से बरामद कर लिया। प्रताड़ना के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।