• April 19, 2026 12:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सदियों तक रहेगी जॉर्ज साहब की कृति :सांसद

ByReporter Pranay Raj

Jun 3, 2021

राज – 7903735887 

पूर्व रक्षा मंत्री सह सांसद जॉर्ज फर्नांडीस की जयंती सांसद कौशलेंद्र कुमार ने अपने आवास पर मनायी । उन्होनें उनके चित्र पर माल्यार्पण करते उन्हें नमन किया। श्री कुमार ने जॉर्ज साहब के व्यक्तित्व पर बोलते हुए कहा कि बिहार में लालू राज का सफाया नीतीश और जॉर्ज की जोड़ी ने ही किया था।सीएम नीतीश कुमार जॉर्ज फर्नांडीस को अपना अभिभावक मानते थे। वे जॉर्ज फर्नांडीस के बेहद करीबी थे। जॉर्ज फर्नांडीस संघर्ष का दूसरा नाम है। वह मजदूरों के नेता थे। संघर्ष के बल पर ही उन्होंने यह मुकाम हासिल की थी। नालंदा के सांसद रहते वे केंद्र में रक्षा मंत्री भी बने। उसी क्रम में आयुध कारखाना, राजगीर सैनिक स्कूल, नालंदा बीड़ी मजदूर हॉस्पिटल उनकी की देन है।नालंदा के विकास में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। मौके पर जदयू नेता डॉ. शशिकांत कुमार टोनी, अरविंद कुमार, अविनाश कुमार, अमित कुमार उर्फ रिकी, मुनचुन कुमार, बलवीर कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद थे।