• February 25, 2026 3:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डेयरी वैन की तलाशी लेने पर अधिकारी हैरान, मिली लाखों की…

ByReporter Pranay Raj

May 20, 2021

आशीष – 7903735887 

सक्रिय शराब धंधेबाज नित्य नए तरीके से दूसरे राज्य से शराब ला रहे हैं। ताजा मामला नालंदा डेयरी के वैन शराब लाने का सामने आया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार को हरनौत के पचौड़ा गांव में कार्रवाई कर शराब लोड डेयरी की वैन जब्त की। वैन में 135 कार्टन झारखंड निर्मित देसी शराब थी। वाहन के साथ टीम ने शराब जब्त कर लिया। शराब की अनुमानित कीमत पौने चार लाख बताई जा रही है।
उत्पाद अधीक्षक विजय शेखर दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई हुई। वैन के समीप कोई नहीं था। ताला तोड़ने पर उससे 135 कार्टन देसी शराब की खेप मिली। शराब झारखंड निर्मित है। वाहन पर नालंदा डेयरी लिखा है। वाहन नंबर के आधार पर चालक और मालिक पर कार्रवाई होगी।