• November 20, 2025 7:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दंपति के सिर में पिस्टल सटा घर में लाखों की लूट…

ByReporter Pranay Raj

May 17, 2021

सूरज – 7903735887 

सरमेरा थाना क्षेत्र के मोकामा मार्ग किनारे बदमाशों ने व्यवसायी दंपति को हथियार के बल पर बंधक बना घर में लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना किराना दुकानदार राजीव कुमार के घटना हुई। बदमाश 1.8 लाख नकदी, सोने-चांदी के जेवर, व कीमती कपड़ा-बर्तन ले गए। लूटी गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत ढाई लाख से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित ने केस का आवेदन थाने में दिया है।
व्यवसायी ने बताया कि रात करीब 12 बजे चार बदमाश बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़ गए। इसके बाद अंदर दाखिल हो कमरे में आकर उनकी व पत्नी के सिर में पिस्टल सटा दिया। इसके बाद दंपति का हाथ-पैर बांध बनाकर घर में लूटपाट की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही घटना में संलिप्त बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।