• November 20, 2025 7:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गोली से जख्मी राजगीर मेला ठेकदार की मौत…

ByReporter Pranay Raj

May 15, 2021

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना अंतर्गत डाक बाबा के समीप बीते 2 मई को बदमाशों ने मेला ठेकेदार को गोली मार दी थी। जख्मी 48 वर्षीय कुंदन सिंह की शनिवार को इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम गच9 गया।
बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। सुबह के सैर के दौरान बदमाशों ने ठेकेदार को गोली मारी थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जख्मी मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।