• February 25, 2026 12:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग अलग हादसे में दो की गयी जान , जानें  हादसा ….

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2021

सूरज – 7903735887 

जिले के दो अलग अलग क्षेत्र में हुए हादसे में दो  लोगों की जान चली गयी | घटना चंडी और राजगीर थाना क्षेत्र में घटी है | चंडी थाना इलाके के मोसिमपुर गांव के पास शनिवार की शाम टेम्पो के धक्के से बुजुर्ग की जान चली गयी। मृतक की पहचान डीहरा गांव निवासी 65 वर्षीय रामदहिन ठाकुर के रूप मे की गयी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है। परिजन का कहना है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार टेम्पो उन्हें धक्का मारते हुए फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन के हवाले कर दिया है।

राजगीर में ठनका से अधेड़ की मौत :-

राजगीर। स्थानीय कुंड पर पुरोहित का काम करने वाले सबलपुर निवासी 50 वर्षीय नवीन उपाध्याय उर्फ टुन्नू उपाध्याय की मौत रविवार को ठनका से हो गयी। पंडा कमेटी के सचिव विकास उपाध्याय ने बताया कि मृतक राजगीर से सबलपुर गांव जा रहे थे। झुनकिया बाबा मंदिर के पीछे खेत से होकर गुजरने के दौरान अचानक ठनका गिरा जिससे उनकी मौत हो गयी।