• June 13, 2026 11:04 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का हुआ निधन, दी गयी श्रद्धांजलि 

ByReporter Pranay Raj

May 3, 2021

सूरज – 7903735887 

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह राजगीर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष रामजीत सिंह उर्फ रामजी बाबू का निधन हो गया। उनकी याद में बिहारशरीफ के धनेश्वरघाट मोहल्ला स्थित जिला कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि रामजी बाबू आजीवन कांग्रेस की सेवा करते रहें। उनके आकस्मिक निधन से जिला कांग्रेस कमेटी के साथ पूरे जिले के लोग मर्माहत हैं। इस विपदा की घड़ी में कार्यकर्ता उनके परिवार के साथ खड़े हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा की गयी। मौके पर जितेन्द्र प्रसाद सिंह, बच्चू प्रसाद, रंजीत पांडेय, संतोष कुमार, राजेश्वर प्रसाद आदि  मौजूद थे।