• June 7, 2025 10:06 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राहत की खबर :- कोरोना काल में अब डॉक्टर मोबाइल से ऑनलाइन करेगें इलाज ,देखें चिकित्सकों की सूची और मोबाइल नंबर ….

May 2, 2021

राज – 7903735887 

कोरोना काल में लोग अन परिजनों क इलाज के लिए दर दर भटक रहें हैं | कोरोना संक्रमण से डॉक्टर से लेकर अधिकारी तक संक्रमित हो रहे हैं। कई निजी क्लीनिकों में ताला भी लटक चुका है। ऐसे में सामान्य रोगियों को इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आईएमए बिहारशरीफ के चिकित्सकों ने एक अनोखी पहल शुरू की है। ऑनलाइन के माध्यम से जिले के दक्ष चिकित्सकों से कोई भी तय समय पर अपना इलाज करा सकते हैं। यह सब बिल्कुल मुफ्त होगा।

आईएमए के सचिव व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने बतया कि कोरोना रोगियों को छोड़कर सामान्य मरीजों को चिकित्सीय परामर्श देने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इसके लिए शहर के प्रख्यात चिकित्सकों का मोबाईल नम्बर जारी किया गया है। लोग घर बैठे मोबाईल पर अपनी समस्या बताकर इलाज करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रफ्तार बहुत तेज हो गई है। कौन किस समय और कहां चपेट में आ जाएगा, कहना मुश्किल है। इससे बचने के लिए यह व्यवस्था की गयी है। जो रोगी मोबाईल पर दवा नहीं लिख सकते हैं। वे अपना व्हाट्सएप नम्बर पर भी दवा लिखवा सकते हैं। रोगियों केबेहतर चिकित्सीय सेवा के लिए हमेशा से आईएमए प्रयासरत रहा है।

डॉक्टरों की सूची :   मोबाइल नंबर और समय 

शिशु रोग विशेषज्ञ-

डॉ. अजय कुमार सिन्हा-   7250556085-  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. धनंजय कुमार-        9431277369-  12-3 बजे दोपहर
डॉ. सुनील कुमार-         9801583163-  3 से 6 बजे संध्या
मेडिसिन व डायबिटीज-
डॉ. सुनील केपी सिंह-     9470084134-  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. इंद्रजीत कुमार-        8986239619-  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. अवधेश कुमार-       9262270411-  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. लक्ष्मण कुमार-        9905394882-  10 बजे रात्रि से 11 :59  बजे तक
सर्जरी:-
डॉ. बालमुकुंद प्रसाद-     7004726668-   सुबह 6 से 9 बजे तक
डॉ. ललन कुमार-         7979915946-   3 से 6 बजे संध्या
डॉ. आशुतोष कुमार-      9334263314-  3 से 6 बजे संध्या
हड्डी रोग विशेषज्ञ-
डॉ. प्रियरंजन-             9855295662 –  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. शशिकांत कुमार-     8918090044-  3 से 6 बजे संध्या
स्त्री एवं प्रसुती रोग विशेषज्ञ-
डॉ. अविनाश सत्यम एवं डॉ. रिंकी कुमारी- 9709430907- 3 से 6 बजे संध्या
चर्म रोग विशेषज्ञ-
डॉ. आलोक कुमार-       8521764282-  6 से 9 बजे रात
मानसिक रोग विशेषज्ञ-
डॉ. विनय कुमार शर्मा-   9117217024-  3 से 6 बजे संध्या
नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ-
डॉ. शंभु शरण-            7739354029-  3 से 6 बजे संध्या
नेत्र रोग विशेषज्ञ-
डॉ. नीतीश कुमार-         7739863639-  3 से 6 बजे संध्या
डॉ. अजय कुमार-         8544179254-  3 से 6 बजे संध्या