• November 20, 2025 6:44 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गर्भवती को जिंदा करने को किया झाड़फूंक, जानें क्या हुआ…

ByReporter Pranay Raj

Apr 19, 2021

राज – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मोहल्ले के हिरण्य पर्वत पर विवाहिता की मौत हो गई। मृतका नंदन कुमार की 2 महीना की गर्भवती पत्नी शिवानी कुमारी है। मृतका की मां सरमेरा के हुसैना गांव निवासी रिंकू देवी ने दहेज प्रताड़ना से आहत हो खुदकुशी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ससुर राजेंद्र प्रसाद और पति को गिरफ्तार कर लिया। मायके के परिजनों ने बताया कि मौत के बाद ससुराली परिवार मृतका को जिंदा करने के लिए झाड़फूंक का पाखंड कर रहा था। हालांकि, स्थानीय लोगों ने इससे इंकार किया।
10 माह पूर्व शिवानी की शादी हुई थी। मृतका की मां ने बताया कि शादी के बाद पति दहेज में एक लाख रुपया की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहा था। आरोपियों ने उनकी पुत्री को दहेज के लिए पिटाई की। जिससे आहत हो उसने खुदकुशी कर ली।थानाध्यक्ष विरेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी पति-ससुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।