• November 20, 2025 5:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -छेड़खानी का विरोध पड़ा भारी, बदमाशों ने घर में घुस छात्रा को…

ByReporter Pranay Raj

Feb 8, 2020

राजगीर रिपोर्टर ( 7903735887 )

राजगीर थाना अंतर्गत एक गांव में शनिवार को घर में घुसकर बदमाशों ने छात्रा और उसके परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। छेड़खानी के विरोध पर घटना को अंजाम दिया गया। जख्मी 9वींे कक्षा की छात्रा, उसकी मां और भाई को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। पीड़िता अपने परिवार के साथ घटना की शिकायत लेकर थाना पहुंची। जहां केस दर्ज करने में टालमटोल किया गया।
इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी एसपी निलेश कुमार और एसडीओ को दी। तब वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छात्रा की शिकायत दर्ज की गई। आरोपों में छात्रा ने बताया है कि मनोज सिंह का पुत्र चंदन कुमार सिंह सप्ताहभर से परेशान कर रहा था। स्कूल आने-जाने के क्रम में बदमाश रास्ते में छेड़खानी करता था। लोकलाज के कारण छात्रा बदमाश की हरकत को नजरअंदाज कर रही थी। जिससे उसका हौसला बढ़ता गया। घर में घुसकर अश्लील हरकत करने लगा।

जिसके बाद छात्रा ने घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजनों ने बदमाश के घर जाकर, उसके माता-पिता से शिकायत की। जिससे आक्रोशित हो बदमाश दोपहर में अपने सहयोगियों के साथ घर में घुस आया और रॉड से छात्रा व उसके परिवार को मारपीट कर जख्मी कर दिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।