• November 20, 2025 6:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बन विदा हुए यातायात थानाध्यक्ष जयगोविंद सिंह यादव…

ByReporter Pranay Raj

Apr 1, 2021

सूरज – 7903735887 

यातायात थानाध्यक्ष जयगोविंद सिंह यादव गुरुवार को रिटायर्ड हो गए। अपने कार्यकाल में उन्होंने वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया। बाइक चालकों को इन्होंने हेलमेट पहनने की आदत डलवा दी। यही कारण है कि सड़कों पर हेलमेट लगाए चालकों की भरमार दिखती है। नो पार्किंग में लगे वाहनों से जुर्माना वसूलकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को भी एक हद तक पटरी पर ला दी। लॉकडाउन में पुलिसिंग के साथ जनसेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

नगर थाना परिसर के नवनिर्मित पुलिस भवन में समारोह आयोजित कर रिटायर्ड पदाधिकारी को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर सदर डीएसपी शिब्ली नोमानी, ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि श्री यादव कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहे। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए इन्हें नालंदावासी याद रखेंगे। अपने कार्यकाल में इन्होंने वर्दी पर दाग लगने नहीं दिया। इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर गुलाम सरवर, सोहसराय थानाध्यक्ष श्याम किशोर प्रसाद सिंह, दीपनगर थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद समेत अन्य अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

सिपाही से दारोगा तक सफर
श्री यादव मूल रूप से यूपी के गाजीपुर निवासी हैं। 1983 में इनकी बहाली सिपाही में हुई। मोतिहारी, छपरा, मुजफ्फरपुर, पटना में अपनी सेवा दी। 2012 में यह एएसआई बन नालंदा आएं। यहां इसलामपुर, लहेरी, सारे, सोहसराय समेत अन्य थानों में अपना योगदान दिया। दूसरा प्रमोशन मिलने पर इन्हें यातायात थाना की कमान मिली। चार साल तक यह पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।