• February 25, 2026 10:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -कमरे में विवाहिता की मिली लाश, जानें कैसे हुई मौत….

ByReporter Pranay Raj

Feb 7, 2020

बिंद रिपोर्टर ( 9470237542 ) 

बिंद थाना क्षेत्र के लालू बिगहा गांव में शुक्रवार को ससुराल में विवाहिता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के गले पर काला निशान है। जिससे ग्रामीण गला घोंटकर हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतका युगल बिंद की पत्नी रिंकी देवी है। विवाहिता दो दिन पहले ननद के साथ पूजा करने ससुराल आई थी। घटना के बाद से ननद फरार बताई जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मायके के परिजन को दे दी गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।


महिला मजदूर पति के साथ पटना जिला में ईंट भट्‌ठा पर काम करती थी। दो दिन पहले वह ननद के साथ ससुराल आई थी। दोपहर में ग्रामीणों ने कमरे में विवाहिता की लाश देखी। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि मायके के परिजनों की शिकायत मिलेगी तो पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई करेगी।