• November 20, 2025 3:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा –  बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोट चढा छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने सीएम के दीर्घायु होने की कामना ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 1, 2021

सूरज – 7903735887 

छात्र जदयू नालन्दा द्वारा सीएम नीतीश कुमार के 70 वॉ जन्मदिन के अवसर पर बिहारशरीफ स्थित मणिराम की समाधि पर लंगोट चढाकर एवं सरदार पटेल मेमोरियल कालेज उदन्तपुरी में पौधारोपण कर उनके दीर्घायु  होने की कामना की | इस मौके पर छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष धनंजय देव ने कहा कि पूरे बिहार में नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है और भयमुक्त माहौल के साथ साथ सुशासन का राज्य स्थापित हुआ है | हमारी सरकार ने 2005 के बाद बिहार में शैक्षणिक माहौल कायम करनें का काम किया है |  सात निश्चय योजनाओं में भी दो निश्चय योजना स्टुडेंट् क्रेडिट कार्ड योजना छात्र छात्राओं के सपनों को साकार करनें वाली योजना है | तथा ये योजना वरदान साबित हो रहीं है | 2005 के पहले बिहार कहलाना अपमान का विषय था परन्तु अब बिहारी कहलाना सम्मान का विषय है ये काम हमारी सरकार नें किया है देश में सबसे ज्यादा छात्र कल्याणकारी योजनाएं चलाने वाला बिहार पहला राज्य है | बिहार में हुए कार्यो का देश से लेकर विदेश में डंका बज रहा है | हमसभी छात्र ईश्वर से नीतीश कुमार जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करतें है ईश्वर उन्हे इतनी शक्ति प्रदान करें निरंतर बिहार में न्याय के साथ विकास का कारवां को आगे बढता रहें बिहार के लोगो की सेवा कर सकें बिहार निरंतर विकास के बुलंदियों पर कायम रहें अमन प्रेम सुख चैन समृद्धि भाईचारा,का माहौल कायम रहें |
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद ,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार, वि वि अध्यक्ष धनंजय पटेल, छात्र उपाध्यक्ष दीपक पाठक, मणिकांत सुमन, प्रवक्ता विकास वर्मा, महासचिव शशित शर्मा, बंटी यादव, डब्ल्यू कुशवाहा, अमित यादव, राजेश कुमार, संजीत यादव, राहुल कुमार, सौरभ यादव, राजेन्द्र प्रसाद, सतीश कुमार, गौरव कुमार,किशोर कुणाल, सागर साहनी, रूपांसी मौजूद थे |