• November 20, 2025 5:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा-विवाहिता हुई गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिल की थी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 5, 2020

राज की रिपोर्ट ( 9334160742 ) 

नालंदा थाना पुलिस ने बुधवार को इलाके में कार्रवाई कर एक विवाहिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला पनहेसा खरजमा गांव निवासी कैला सपेरा की पत्नी रीता देवी है। पुलिस कार्रवाई से ग्रामीण हैरान थे। पुलिस ने जब महिला के अपराध का खुलासा किया तो लोग सन्न रह गए। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर, पति को गोली मार हत्या का प्रयास किया था। घटना 8 जनवरी की रात हुई थी। जख्मी युवक की हालत खराब होने के कारण, पुलिस उसका फर्द बयान नहीं ले सकी थी। हालत में सुधार होने पर पति ने अपनी पत्नी के करतूतों का खुलासा किया। हालांकि, घटना के बाद भी परिजन महिला पर आरोप लगा रहे थे।


थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि घटना के समय जख्मी की हालत खराब होने के कारण उसका बयान नहीं लिया जा सका था। इलाज से घर लौटने पर बयान लिया गया। जिसमें बताया गया है कि पत्नी रीता देवी का पनहेसा निवासी फिराज से अवैध संबंध था। जिसका विरोध करने पर प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने हत्या की योजना बनाई थी। घटना में पति की जान बच गई। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। घटना में बाद महिला ने साक्ष्य मिटाने का भी काम किया था।