• November 20, 2025 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जॉर्ज फर्नांडिस को मिले भारत रत्न…

ByReporter Pranay Raj

Jan 31, 2021

सूरज – 7903735887 

शहर के बिहार क्लब में महान समाजवादी नेता भारत के पूर्व रक्षा मंत्री नालंदा के लोकप्रिय पूर्व सांसद जॉर्ज फर्नांडिस का द्वितीय पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जॉर्ज साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म बैंगलोर के रिचमंड टाउन में हुआ। इनकी शिक्षा-दीक्षा बैंगलोर में हुई। जन्म से ही जॉर्ज साहब मेधावी थे। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति देश के लिए उदाहरण है। जॉर्ज विचार मंच ने भारत सरकार जॉर्ज साहब जैसे महान व्यक्ति को भारत रत्न से सम्मानित किया जाने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री नालंदा विधायक श्री श्रवन कुमार, पूर्व विधायक इंजीनियर सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव जी, महापौर बिना देवी, जदयू के जिला अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर,पूर्व विधायक चंद्रसेन,जदयू नेता अरसद, प्रवक्ता संजय कांत सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष शैलेंद्र, पूर्व मेयर गुलरेज, अरविंद समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।