• November 20, 2025 6:20 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सूर्य जन कल्याण की अनोखी पहल, 31 नवविवाहिता को…

ByReporter Pranay Raj

Jan 31, 2021

राज – 7903735887 

सूर्य जन कल्याण सोसायटी के द्वारा सोहसराय स्थित निजी सभागार में कन्या विवाह के उपरांत 31 नवविवाहिता के बीच विदाई सामग्री दिया गया।मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार नलन्दा भाजपा जिला मंत्री डॉ अशुतोष कुमार, अध्यक्ष काजल कुमारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कर संयुक्त रुप से नवविवाहिता के बीच सामग्री वितरित किया।

सचिव काजल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य है कि गरीब एवं असहाय कन्याओं को विवाह उपरांत विदाई सामग्री दिया जाए। ताकि वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की तकलीफ ना हो। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू धर्म मे कन्यादान महादान माना जाता है। यह सौभाग्य की बात है कि आज हम सभी लोग इन कन्याओं के विवाह उपरांत इन्हें विदाई सामग्री दे रहे हैं। मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार सदस्य सुनील कुमार पप्पू प्रसाद सावित्री कुमारी, पूनम कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।