• February 25, 2026 11:47 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गमछा के कारण चली गई अधेड़ की जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2021

राज – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के समीप शनिवार गमछे के कारण ट्रैक्टर चालक की जान चली गई। दरअसल हुआ यह कि चालक बालू लोड ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था। उसी दौरान तेज हवा के कारण सिर में बंधा गमछा खुलकर चालक के चेहरे पर आ गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्‌ढ़े में पलट गई और इंजन से दबकर चालक की जान चली गई।मृतक गोरवापर गांव निवासी स्व. मथुरा यादव के 55 वर्षीय पुत्र शिवालक यादव हैं। सूचना पाकर आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प्ताल ले गई।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।