• June 7, 2025 4:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मास्टरमाइंड हुआ फरार, तीन गिरफ्तार…

Jan 21, 2021

सूरज – 7903735887 

कतरीसराय थाना पुलिस ने माचयापुर गांव में छापेमारी कर तीन साइबर ठगों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई की भनक पाकर गिरोह का मास्टरमाइंड फरार होने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाशों में देवकली गांव निवासी तुलसी चौधरी का पुत्र खेमल चौधरी, दल्ली चौधरी का पुत्र कुंदन चौधरी और प्रकाश चौधरी का पुत्र गुलाब कुमार शामिल है। गिरोह का मास्टरमाइंड मायापुर निवासी लीबू चौधरी का पुत्र कमलेश चौधरी फरार होने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाशों के पास से 3 मोबइाल, 56 पन्ना का ऑर्डरशीट, 1 बाइक, व दर्जनों बैंक पासबुक की छाया प्रति बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष अमरेश सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने अशोक चौधरी के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। बदमाश ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। उसी दौरान तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि मास्टरमाइंड भागने में सफल रहा। फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।