• November 20, 2025 6:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – विदाई बेला में दारोग़ा की आंखे हुई नम…

ByReporter Pranay Raj

Dec 25, 2020

राज – 7903735887 

सोहसराय थाना में तैनात दारोगा उमेश प्रसाद के रिटायर्ड होने पर शुक्रवार को उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने पदाधिकारी को शॉल, धार्मिक पुस्तकें देकर विदाई दी।


इस मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि पदाधिकारी ने 36 सालों तक विभाग को सेवा दी। सभी जिम्मेवारी का निर्वहन उन्होंने सफलता पूर्वक किया। वह उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। विदाई बेला में कतरीसराय के छाछू बिगहा गांव निवासी रिटायर्ड पदाधिकारी भावुक हो गए। उनकी आंखें भर आई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गृह जिला में उनका सेवाकाल यादगार रहा है।
इस मौके पर दारोगा नंदन कुमार, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सुभाष कुमार, विवेकानंद, जमादार रामाधार यादव, आशा देवी समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।