• August 31, 2026 11:38 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा :- किशोरी समेत चार की हो गई मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 9, 2020

न्यूज नालंदा टीम :- 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में बुधवार को किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना कल्याण बिगहा ओपी, अस्थावां, इसलामपुर और पावापुरी ओपी इलाके में हुई। संबंधित पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया।
डूबकर गई जान
कल्याण बिगहा ओपी क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी सोहराय बिंद की 15 वर्षीया पुत्री यशोदा कुमारी की बुधवार को पानी भरे पईन में डूब कर मौत हो गई। किशोरी शौच के लिए गई थी। उसी दौरान घटना हुई।
दिव्यांग की डूबकर मौत
पावापुरी ओपी अंतर्गत केरुआ गांव में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई। मृतक नागेश्वर मांझी के पुत्र विनोद मांझी है। युवक शौच के लिए गया था। उसी दौरान घटना हुई।
कुआं से मिली लाश
अस्थावां थाना क्षेत्र के ओइयाव गांव में बुधवार की सुबह कुएं से एक विवाहिता की लाश बरामद की गयी। मृतका संजीत कुमार की 35 वर्षीया पत्नी शोभा देवी है। परिजन हत्या का अंदेशा जता रहे हैं। जबकि, पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे खुदकुशी मान रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी ने शिकायत नहीं की है। अंदेशा है कि महिला ने खुदकुशी की। सास से विवाद सामने आ रहा है।
बाइक सवार की मौत
इसलामपुर थाना क्षेत्र के शरीफाबाद गांव के समीप सडक दुर्घटना मे बुधवार को बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार घटना में जख्मी हुआ। थानाध्यझ शरद कुमार रंजन ने बताया कि मृतक एकंगरसराय थाना के करनगंज गांव निवासी चंद्रमणि साव का 36 वर्षीय पुत्र चुन्नू साव है।