• April 18, 2026 11:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्व में चोरी का खुलासा नहीं, फिर से स्कूल में लाखों की…

ByReporter Pranay Raj

Dec 7, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत हाइवे किनारे स्थित श्री गांधी उच्च विद्यालय का ग्रिल काटकर सक्रिय बदमाशों ने दो लाख के सामानों की चोरी कर ली। घटना का खुलासा सोमवार को हुआ। अंदेशा है कि रविवार की रात घटना हुई।
प्रभारी प्राचार्य रेणु कुमारी ने बताया कि बदमाशों ने ऑफिस और उन्नयन क्लास में चोरी की। करीब दो लाख का सामान बदमाश ले गए। घटना के एफआईआर का आवेदन थाने में दिया गया है। पूर्व में भी स्कूल में कई बार चोरी हो सकी है। पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस की रात्रि गश्ती में लापरवाही के कारण हाइवे किनारे लगातार चोरी हो रही है।