• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पेड़ से लटकी मिली लाश, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 5, 2020

आशीष की रिपोर्ट – 7903735887

कतरीसराय थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के खंधा में शनिवार की सुबह पेड़ से युवक की लाश लटकी मिली। जिससे ग्रामीण सहम गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आकर घटना की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान पटोरिया गांव निवासी लक्ष्मी नारायण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र शशिकांत कुमार के रूप में की गई। परिवार हत्या का आरोप लगा रहा है।
युवक शुक्रवार की शाम घर से निकला था। जिसके बाद लापता हो गया। उसकी खोजबीन की जा रही थी। उसी दौरान ग्रामीणों से परिवार को लाश मिलने की सूचना मिली। शव दुपट्‌टा के सहारे लटका था। थानाध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।