• April 18, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शादी के तीसरे दिन ही दूल्हन की मौत के बाद दुल्हे की पिटाई, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 3, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

रहुई थाना अंतर्ग मई फरीदा गांव में शादी के तीसरे दिन गुरुवार को दूल्हन की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मायके के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दूल्हे की पिटाई कर दी। मृतका घंटू कुमार की पत्नी अंजलि कुमारी है। निजी अस्पताल में हालत बिगड़ने पर महिला को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि की। इसके बाद मायके के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराली परिवार को अस्पताल में बंधक बना। दूल्हे की पिटाई कर दी।
30 नवंबर को घंटू की शादी भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के खिदरचक गांव निवसी दीपक चौधरी की पुत्री अंजलि से हुई। पति की मानें तो महिला ने खाना-पीना त्याग दिया था। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे उल्टियां हो रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करेगी।