• February 25, 2026 9:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिस्टल की नोंक पर सीएसपी संचालक से 54 हजार की लूट, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2020

क्राइम डेस्क – 7903735887 

चुनाव संपन्न होते ही बदमाश फिर से सक्रिय हो गए हैं। चंडी थाना क्षेत्र कोयल बिगहा गांव के समीप बदमाशों ने गुरुवार को पिस्टल की नोंक पर बैंक के सीएसपी संचालक से 54 हजार नकदी, मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम दे, बिना नंबर की अपाची पर सवार हो तीन लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित कोयल बिगहा निवासी दिलीप सिंह हैं।
संचालक ने बताया कि वह कोयल बिगहा में दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। नरसंडा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 54 हजार की निकासी कर वह बाइक से गांव लौट रहे थे। उसी दौरान बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर उनसे 54 हजार रुपया, मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात लूट लिया। थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।