• October 28, 2026 9:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Oct 28, 2026

राज की रिपोर्ट – 

राजगीर थाना क्षेत्र के पंडितपुर मध्य विद्यालय के पास बुधवार की शाम आपसी विवाद में बदमाशों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी बबलू कुमार के पुत्र अमन कुमार उर्फ बिल्ला को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल उसका इलाज बिहारशरीफ के निजी अस्पताल में चल रहा है। गोली मारने का आरोप उसके दोस्त पर ही लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों की मानें तो अमन का उसके एक दोस्त के साथ विवाद हुआ था। हालांकि, विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसी खुन्नस में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। गोली लगने के बाद अमन ने अपने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ ले गये। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि किसी ने अभी तक शिकायत नहीं की है। घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है।