• September 1, 2026 9:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अचानक आधी रात को थानों में पहुंचे एसपी …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 1, 2026

राज की रिपोर्ट – 

एसपी ने  रात जिले के तीन थानों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि, निरीक्षण के दौरान कहीं गड़बड़ी नहीं मिली। वरीय अधिकारी ऑल इज वेल बता रहे हैं।मध्य रात्रि एसपी ने सबसे पहले सरमेरा, फिर लहेरी और रहुई थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों, मुंशी और रात्रि गश्ती टीम की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जांच की।

लंबित कांडों की फाइल, हाजत, मालखाना और सीसीटीएनएस की भी पड़ताल की। कई पुलिसकर्मियों से ड्यूटी से जुड़े सवाल-जवाब भी किए।

एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती तेज करें, संदिग्धों की सघन जांच हो और अपराध नियंत्रण में कोई लापरवाही न बरती जाए। थानों में आने वाले फरियादियों से शालीन व्यवहार और त्वरित कार्रवाई को भी प्राथमिकता देने को कहा।