• August 28, 2026 10:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पूर्णिमा पर गुलजार हुआ हिरण्य पर्वत….

ByReporter Pranay Raj

Aug 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

श्रावणी पूर्णिमा पर शुक्रवार को हिरण्य पर्वत आस्था और मेले की रौनक से गुलजार रहा। हिरण्येश्वर धाम शिव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। बारिश के बाद पर्वत की हरियाली और भी निखर गई थी, जिससे प्राकृतिक नजारा देखते ही बन रहा था। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मेले का लुत्फ लिया। पर्वत पर खान-पान की दुकानें सजी थीं। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखा। भीड़ को देखते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।