राज की रिपोर्ट –
अस्थावां थाना पुलिस ने बाईपास पर सड़क पर शराब पार्टी कर जन्मदिन मनाने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे बाईपास में कुछ युवक सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं, इसकी गुप्त सूचना मिली थी। छापेमारी में मौके से छह युवकों को पकड़ा गया। ब्रेथ एनालाइजर जांच में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। शराब पीकर सभी जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।
गिरफ्तार युवकों में चुलिहारी के नवीन कुमार, अजीबगंज के पियूष कुमार और आशीष कुमार, बिंद के रसलपुर निवासी गोलू उर्फ सत्यम, कुलती के दिलीप कुमार और अकबरपुर निवासी रोहण कुमार शामिल हैं।

