राज की रिपोर्ट
सिलाव थाना अंतर्गत जिंदा बिगहा गांव में सोमवार की रात संपत्ति विवाद में भाभी ने चाकू घोंप कर देवर को जख्मी कर दिया। जख्मी अजय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाय गया। अजय की पत्नी आरक्षी बताई जा रही है। उनकी तैनाती जमुई जिला में है।
जख्मी ने बताया कि वह तीन भाई हैं। उनकी आरक्षी पत्नी की तैनाती जमुई जिला में है। वह गांव में रहते हैं। बड़ा भाई जीतू यादव उनकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। इस कारण उनसे वर्षों से विवाद चल रहा है। रात में बड़ा भाई अपने सहयोगियों संग आकर लाठी से उनकी पिटाई करने लगा। इसके बाद भाभी ने चाकू घोंपकर उन्हें जख्मी कर दिया।
सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जख्मी के आवेदन पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

