• August 16, 2026 10:13 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन को अस्पताल में भर्ती कर घर लौट रहे भाई की हो गई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Aug 16, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

पावापुरी थाना इलाके में गर्भवती बहन को विम्स में भर्ती कर घर लौट रहे एक युवक की रविवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घर में खुशी की जगह मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार कतरीसराय थाना क्षेत्र के बरांदी गांव निवासी 20 वर्षीय रिशु कुमार रविवार सुबह बाबा धाम से लौटा था। इसके बाद बहन को प्रसव पीड़ा होने पर उसे विम्स पावापुरी में भर्ती कराने आया। बहन को भर्ती कराने के बाद रिशु बाइक से घर वापस जा रहा था। दुर्गापुर गांव के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही ई-रिक्शा से भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर में रिशु गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा पर सवार 3 लोग भी जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए विम्स पावापुरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने रिशु को मृत घोषित कर दिया। ई-रिक्शा सवार एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। दो अन्य का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिस बहन को भर्ती कराने वह आया था, उसी को छोड़कर वह दुनिया से चला गया। पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।