• July 18, 2026 9:32 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रिटायर्ड डीएसपी और एएनएम के घर से लाखों की चोरी, जानें घटनाएं…

ByReporter Pranay Raj

May 28, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याण बिगहा रोड में सक्रिय बदमाशों ने रिटायर्ड डीएसपी दिनेश पासवान के घर ताला काटकर 13 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। रिटायर्ड पदाधिकारी परिवार के साथ पटना गए थे। रात में 11 बजे लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। मुख्य गेट कात ाला काटकर बदमाश अंदर दाखिल हुआ था। स्टोरवेल तोड़कर बदमाश सोने-चांदी के जेवर, 25 हजार नगदी पर हाथ साफ किया। जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख से अधिक है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

इसी तरह हिलसा के मोमिन्दपुर में बदमाशों ने एएनएम के घर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी चोरी स्व. अशोक कुमार की पत्नी गिरनजू कुमारी के घर में हुई। महिला औरंगाबाद जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। स्टोरवेल तोड़कर चोरों ने 21 हजार नगदी, सोने-चांदी के जेवर, पंखा, बर्तन, इन्वर्टर, पंखा समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में है। चहारदीवारी फांदकर बदमाश अंदर दाखिल हुआ था।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।