• May 25, 2026 12:00 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -भोली-भाली युवतियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलने वाली एक शातिर महिला गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

May 22, 2026

राज की रिपोर्ट 

लहेरी थाना पुलिस ने नाबालिग को अगवाकर उससे देह व्यापार कराने के केस में एक फरार आरोपित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी पावापुरी निवासी रेखा कुमारी है। सड़क किनारे मां के साथ भुट्‌टा बेचने वाली 17 साल की किशोरी को झांसा दे, गिरोह ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद नालंदा कॉलनी में किशोरी को बंधक बनाकर रखा गया था। जहां उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। सूचना तंत्र का इस्तेमाल कर पुलिस ने किशोरी को बरामद कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार से पूछताछ के आधार पर रेखा कुमारी को पकड़ा गया।