• February 26, 2026 11:03 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित  ‘मेडिस्योर हेल्थ केयर’ अस्पताल का हुआ उद्घाटन

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2026

रवि रंजन की रिपोर्ट 

बिहारशरीफ शहर के कचहरी रोड स्थित एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय के सामने गरीब एवं असहाय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. निर्मल कुमार द्वारा ‘मेडिस्योर हेल्थ केयर’ अस्पताल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बैद्यनाथ कुमार तथा पावापुरी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से अस्पताल का शुभारंभ किया गया ।

 

मुख्य अतिथि डॉ. बैद्यनाथ कुमार ने बताया कि इस अस्पताल के खुलने से जिले के गरीब मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। यहां अनुभवी चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है और अत्याधुनिक शल्य कक्ष की व्यवस्था भी की गई है, जिससे विभिन्न प्रकार की शल्य चिकित्सा स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी।

अस्पताल के संचालक डॉ. निर्मल कुमार ने बताया कि वे पूर्व में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा सदर अस्पताल बिहारशरीफ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वर्तमान में विम्स पावापुरी में भी मरीजों का उपचार कर रहे हैं। अस्पताल खोलने का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं असहाय मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराना है, ताकि जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी यहीं कराई जा सके।

अस्पताल में मधुमेह, क्षय रोग, हर्निया, हाइड्रोसील, बाह्य रोगी परामर्श, दुर्घटना एवं आघात उपचार, सामान्य शल्य चिकित्सा, सामान्य प्रसव, मातृत्व देखभाल, दूरबीन विधि से शल्य चिकित्सा, हृदय जांच (ईसीजी), भाप द्वारा श्वसन उपचार, ऑक्सीजन तथा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध है।

मौके पर इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सौरभ भारद्वाज, डॉ. सुजीत अकेला सहित विम्स पावापुरी और दंत महाविद्यालय के कई प्रशिक्षु चिकित्सक उपस्थित रहे।