• April 18, 2026 2:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वरमाला के बाद टूटी शादी, बिन दुल्हन के लौटी बारात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2026

राज  

जयमाला के बाद शादी टूट गई। जिसके बाद बारात बिन दुल्हन के बैरंग लौट गई। मामला बरबीघा थाना क्षेत्र का है। धूमधाम से निकली बारात विवाह भवन पहुंची। जयमाला की रस्म हंसी-खुशी से पूरी हुई। लेकिन, इसके तुरंत बाद किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बिगड़ी कि बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गयी।
हालांकि, मामले में किसी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विवाद के बाद वधू द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद शुरू हुआ। इसके बाद बातचीत के दौरान उत्पन्न अन्य मुद्दों पर मतभेद और गहरा गया। देर रात तक समझौते का प्रयास होते रहा। लेकिन, सहमति नहीं बन सकी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। परंतु, बात नहीं बनी। आखिरकार बिना सात फेरे लिए ही बारात को वापस लौटना पड़ा। मिशन थाना प्रभारी आदित्य रंजन ने बताया कि वर पक्ष के लोग मिशन थाना क्षेत्र के थे। जबकि, वधू पक्ष नवादा जिले से आए थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। लेकिन, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।