• April 18, 2026 6:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिन के उजाले में बस मालिक के घर से 50 लाख की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Feb 26, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

लहेरी थाना क्षेत्र के पालिका बाजार स्थित  मां विंध्यवासिनी बस के मालिक रामप्रवेश शर्मा के घर से दिन के उजाले में 50 लाख के सोने-हीरे के जेवर की चोरी कर ली गई। चोरी मकान के प्रथम तल्ले के फ्लैट में हुई। जबकि, फ्लैट में बाहर से ताला लगा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घर की नौकरानी से पूछताछ की जा रही है।
गृहस्वामी ने बताया कि सुबह में नौकरानी ऊपरी तल्ले के फ्लैट की साफ-सफाई की थी। कुछ घंटे बाद बहू ताला खोलकर फ्लैट में गई तो कमरे में गोदरेज का स्टोरवेल टूटा था। उससे सोने-हीरे के जेवर गायब थे। जबकि, चांदी के जेवर को बदमाशों ने हाथ नहीं लगाया। करीब 50 लाख के जेवर की चोरी की गई है।

थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए। नौकरानी से पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई।