राज – 9334160742
राजगीर थाना क्षेत्र के विस्थापित गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका संटू कुमार 22 वर्षीया पत्नी बबिता कुमारी हैं। ससुराली परिवार जौंडिस से मौत बता रहा है। वहीं, मायके के परिजन पति के अवैध संबंध के विरोध व दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के सांगोवर गांव निवासी पिता राजेदव यादव ने दामाद व उनकी भाभी शोभा देवी को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पिता ने बताया है कि पांच साल पहले बेटी की शादी हुई थी। उसे दो बच्चे हैं। पति के अवैध संबंध के विरोध और दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। ससुराली परिवार जौंडिस से मौत बता रहा है। पिता ने दहेज व अवैध संबंध के विरोध पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।

