• November 20, 2025 5:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एशिया कप हॉकी: चीन को मात दे भारत ने हॉकी के जादूगर को दी श्रद्धांजलि…

ByReporter Pranay Raj

Aug 29, 2025

राज – 9334160742 

एशिया कप हॉकी 2025 का आगाज शुक्रवार को राजगीर खेल अकादमी में हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं भारतीय टीम ने मेजर ध्यानचंद को जीत से श्रद्धांलि दी।

इस खास मुकाबले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजगीर खेल अकादमी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की धरती पर आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन से खेलों को नई दिशा मिलेगी और युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि बढ़ेगी।

पहले दिन दर्शकों को सांसें रोक देने वाला रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। मेज़बान भारत ने कड़े संघर्ष में चीन को 4-3 से मात दी। इस जीत के नायक रहे कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जिन्होंने हैट्रिक लगाकर टीम को जीत दिलाई।
खेल की शुरुआत में चीन ने आक्रामक रुख अपनाया और पहले पहर में ही बढ़त हासिल कर ली। चीन के दू शिहाओ ने दंड-संकेत पर गोल कर स्कोर 1-0 किया। लेकिन भारत ने जल्द वापसी की। दूसरे पहर में जुगराज सिंह ने गोल दागकर बराबरी की और फिर हरमनप्रीत ने पहला गोल कर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। तीसरे पहर में कप्तान ने दूसरा गोल दागा। चीन ने भी जोरदार पलटवार किया। बेनहाई चेन और गाओ जेशेंग के गोलों की बदौलत चीन ने स्कोर 3-3 कर मुकाबले में रोमांच भर दिया।

चौथे पहर में मैच पूरी तरह भारत के नाम रहा। दंड-संकेत के अवसर पर हरमनप्रीत ने तीसरा गोल कर हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-3 से आगे कर दिया। अंतिम पलों में भारतीय रक्षक पंक्ति ने संयम दिखाते हुए चीन के हमलों को नाकाम कर मुकाबला अपने नाम किया।