• November 20, 2025 5:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की मौत, सड़क जामकर हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2025

राज – 9334160742

चंडी थाना क्षेत्र के करौटा-राजगीर मार्ग पर भेड़िया गांव के पास गुरुवार को बाइक की टक्कर से बच्चे की जान चली गई। घटना के बाद चालक, बाइक समेत फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा व कार्रवाई की मांग करते हुए, सड़क जाम कर दिया। मृतक विपिन पासवान का 6 साल का पुत्र शिवम कुमार है।
जाम की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने प्रावधान के तहत मुआवजा व कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटाया। तब करीब घंटे भर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। बाइक की पहचान कर केस केस दर्ज किया जाएगा।
इसी तरह करायपरसुराय थाना पुलिस ने गुरुवार को डियावां हॉल्ट के समीप जिरायन नदी से एक किशोर का शव बरामद किया। मृतक करायपरसुराय निवासी राजेश चौधरी का 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार है।
परिवार ने बताया कि किशोर बुधवार को घर से निकला था। जिसके बाद नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। सुबह में ग्रामीण शौच के लिए नदी किनारे गए तो उनकी नजर शव पर गई। तब मौत का खुलासा हुआ। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।