• July 17, 2026 11:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घटिया भोजन से 15 स्कूली छात्राओं की बिगड़ी तबीयत…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2025

राज – 9334160742

नालंदा थाना अंतर्गत रघुबिगहा स्थित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में कीड़ायुक्त भोजन खाने से 15 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर एसडीओ आशीष नारायण, डीएसपी सुनील कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी अस्पताल पहुंचकर बच्चों को दिए जा रहे इलाज और पूरे मामले की जानकारी ली।
छात्राओं ने बताया कि आज दोपहर का खाना खाने के बाद एक छात्रा आंचल कुमारी का तबीयत बिगड़ने के बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद अन्य 12 छात्राओं का भी तबीयत बिगड़ गई।
छात्राओं का आरोप है कि पिछले तीन-चार दिनों से इसी तरह से जीविका दीदी द्वारा भोजन बना कर दिया जा रहा है। इस कारण सबकी तबीयत खराब होने लगा है। राजगीर एसडीओ ने बताया कि भोजन के नमूना की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। कल्याण पदाधिकारी को इस बाबत आवश्यक निर्देश दिया गया है।