• November 20, 2025 5:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस पर हमला करने वाला सात बदमाश धराया…

ByReporter Pranay Raj

May 6, 2025

राज – 9334160742

छबिलापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद गुस्सायी भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी करते हुए हमला कर दिया था। जिसमें दो पदाधिकारी समेत तीन कर्मी जख्मी हो गए थे। दो पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने सात आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। फरार नामजद व अज्ञात करीब 50 आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार आरोपितों में छबिलापुर निवासी सुदामा कुमार उर्फ सुदामा यादव, नीरज कुमार उर्फ नीरज यादव, राजेश कुमार उर्फ राजेश यादव, नगीना यादव, पिंटू भारती उर्फ शैलेन्द्र कुमार भारती, धर्मेन्द्र कुमार उर्फ धनंजय कुमार, धीरेन्द्र कुमार उर्फ धीरेन्द्र प्रसाद शामिल हैं।
राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सात आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।