• November 20, 2025 5:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो को मार दी गोली, जानें कारण….

ByReporter Pranay Raj

Apr 24, 2025

राज – 9334160742

मानपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में गुरुवार को बदमाशों ने मत्स्य पालक के भाई को गोलियों से छलनी कर दिया। युवक को तीन गोलियां मारी गईं। एक महिला भी गोली से जख्मी हुईं हैं। जख्मी मत्स्य पालक विरेश महतो के भाई संजीत कुमार व फूलवा देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी संजीत कुमार ने बताया कि उनके भाई विरेश महतो तालाब का टेंडर लेकर मछली पालन कर रहे हैं। कुछ लोग नदी के पास भाई से मारपीट कर रहा था। वह मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें गोलियां मार दी। गांव के कुछ बदमाश रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश मछलियां पकड़ने लगे। जिसका विरोध करने पर घटना को अंजाम दिया।
जख्मी महिला फूलवा देवी ने बताया कि विरेश महतो बालू उठाव करने आया था। बालू उठाव का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि मछली पकड़ने के विवाद में घटना हुई। मौके से एक खोखा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। महिला को कैसे गोली लगी। इसकी जांच की जा रही है।