राज – 9334160742
एसटीएफ की सूचना पर चंडी थाना पुलिस ने सादे लिबास में छापेमारी कर महाराष्ट्रक में 31 किलो सोना लूट गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। सादे लिबास में पुलिस दो किलोमीटर पैदल चलकर कांदुपीपर गांव पहुसंचकर छापेमारी की। बदमाश खंधा स्थित सुनसान खेत में मकान बनाकर रह रहा था। जहां से एक कट्टा व एक कारतूस के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार बदमाश मिथिलेश उर्फ बल्ली है। आरोपित को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया। महाराष्ट्र पुलिस सोना लूट केस में उसे रिमांड पर लेगी।
थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सुबोध सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। यह गिरोह 2016 में महाराष्ट्र के नगापुर जिले के जरिपटका थाना क्षेत्र से मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस में हथियार के बल पर 31 किलोग्राम सोना और 3 लाख नगदी का लूट किया था। बदमाश पर छत्तीसगढ़ में बैंक लूट का केस भी दर्ज है।

