• November 20, 2025 5:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मानस को मिला दूसरा स्थान

ByReporter Pranay Raj

Jan 30, 2025

राज – 9334160742 

इंडियन पावरलिफ्टिंग फेडरेशन की ओर से छत्तीसगढ़ में सुब्रत क्लासिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बिहारशरीफ के माही खंदक निवासी मानस कुमार वर्मा ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता है। मुकेश कुमार वर्मा के पुत्र ने 100 किलोग्राम बेंच प्रेस में 66 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है। इससे पहले उसने भागलपुर में स्ट्रांगेस्ट मैन की उपाधि हासिल की थी। उसने बताया कि पावरलिफ्टिंग का शौक उसे बचपन से है। वह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। पिता ने बताया कि बेटे को बचपन से ही कुछ अलग करने का जुनून था। परिवार के लोगों ने उसे प्रोत्साहित किया है।